Site icon Grand Gumber News

नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तारजेल भेजा गया साइबर टीपलाइन रिपोर्ट पर बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बच्चे का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में आरोपी कुंदन कुमार राजवाड़े, निवासी चर्चाकोल बैकुंठपुर, जिला कोरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एनसीआरबी, नई दिल्ली से प्राप्त साइबर टीपलाइन रिपोर्ट के आधार पर की गई।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर से इंद्रजीत कॉम्प्लेक्स, रविदास नगर, बिलासपुर में अश्लील वीडियो सोशल मीडिया एप्स पर वायरल किया था। रिपोर्ट की जांच में सामने आया कि आरोपी ने फेसबुक पर नाबालिग बच्चे का वीडियो अपलोड किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे मुखबिर की सूचना पर बैकुंठपुर से गिरफ्तार किया गया।आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया है। उस पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67-बी और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई। पूरी कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें थाना प्रभारी विवेक पांडेय सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version