Site icon Grand Gumber News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को कोटा पुलिस ने दबोचा पीड़िता सुरक्षित बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

कोटा थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बसंत रात्रे को गिरफ्त में ले लिया। प्रार्थी की शिकायत पर तत्काल अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में टीम गठित की गई। आरोपी पीड़िता को तुरकाडीह ले गया था, जहां से पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई में कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग व टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Exit mobile version