Site icon Grand Gumber News

नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार कोटा पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

कोटा थाना क्षेत्र में 4 जुलाई को नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की पहचान अग्निवेश सारथी उर्फ गोल्डी , निवासी करैहापारा के रूप में हुई।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने आरोपी को 21 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपहृता को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म और अपहरण की धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Exit mobile version