29.9 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दो मामलों में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई एक आरोपी पुणे से गिरफ्तार, दूसरा मनोरा से पकड़ा गया, दोनों जेल भेजे गए

जशपुर जिले में नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। चौकी दोकड़ा और थाना आस्ता क्षेत्र से जुड़े इन मामलों में आरोपियों ने नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और दैहिक शोषण किया, जिसके चलते दोनों बालिकाएं गर्भवती हो गईं। एक मामले में नाबालिग बालिका ने बच्ची को जन्म भी दिया।चौकी दोकड़ा क्षेत्र के मामले में आरोपी लक्ष्मण राम घटना के बाद से फरार था, जिसे जशपुर पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना पर पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया।

जांच में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।वहीं थाना आस्ता क्षेत्र के मामले में आरोपी संजीत टोप्पो को मनोरा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों पर जशपुर पुलिस बेहद संवेदनशील है और ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles