Site icon Grand Gumber News

नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार चकरभाठा पुलिस ने रायपुर से दबोचा आरोपी

थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान विक्की डहरिया निवासी इंद्रपुरी हिरी माइंस, चकरभाठा के रूप में हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर 2025 को पीड़ित बालिका के परिजन द्वारा थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात आरोपी अपहरण कर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर बालिका और आरोपी की तलाश शुरू की।जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग के साथ रायपुर में रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर थाना चकरभाठा लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

Exit mobile version