30.9 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला निलंबित शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल,सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी ने पूछताछ में कबूला गुनाह

सरकंडा थाना क्षेत्र से नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने शिक्षा जैसे पवित्र पेशे को शर्मसार कर दिया है। मोपका कुटीपारा निवासी निलंबित शिक्षक संदीप शुक्ला ने एक नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची मोपका स्थित एक किराना दुकान पर सामान लेने गई थी, तभी आरोपी ने मौका पाकर बच्ची से बदतमीजी की।घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के परिजन तुरंत सरकंडा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी संदीप शुक्ला को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है।सरकंडा टीआई नीलेश पांडेय ने बताया कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles