Site icon Grand Gumber News

नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, शादी और मारपीट के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रमोद निराला (21) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने तीन वर्षों से जान-पहचान का फायदा उठाकर उसे बहला-फुसलाकर भगाया और नाबालिग होने के बावजूद उससे शादी कर ली।घटना 31 मार्च 2026 की रात की है, जब आरोपी ने शराब के नशे में पीड़िता के साथ डंडे से मारपीट की, जिससे उसे हाथ, कोहनी और घुटने में चोटें आईं। पीड़िता की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

Exit mobile version