
थाना रतनपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी अजय सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और नाबालिग बालिका को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकारने पर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।




