Site icon Grand Gumber News

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार शादी का झांसा देकर भगाने का मामला, जेल भेजा गया आरोपी

थाना कुनकुरी क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में जशपुर पुलिस ने आरोपी विक्की राम चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा दिया और वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने नाबालिग बालिका को आरोपी के घर से सुरक्षित बरामद किया और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version