Site icon Grand Gumber News

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 9 आरोपी हिरासत में जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार टीमों ने किया खुलासा

जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित कुल 9 आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना की रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और जांच शुरू की।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चार विशेष टीमें गठित की गईं, जिन्होंने कुछ ही घंटों में सभी संदिग्धों को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा कि बच्चों और महिलाओं से जुड़े अपराधों के प्रति पुलिस बेहद संवेदनशील है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version