
नामदेव विकास समिति के तत्वावधान में रविवार को तीज मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और सामूहिक रूप से पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य और खेल प्रतियोगिताओं का आनंद लिया।कार्यक्रम में तीज से जुड़ी विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी रंगीन बना दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज की उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।इस बार तीज मिलन समारोह में एक विशेष पहल के तहत पहली बार बैल दौड़ का आयोजन भी किया गया, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। बैल दौड़ ने ग्रामीण संस्कृति की झलक दिखाते हुए आयोजन को एक नया आयाम दिया।समिति के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित महिलाओं का आभार प्रकट करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज की एकता और परंपरा से जोड़ने वाला बताया।




