
नामदेव समाज द्वारा संभाग स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन किया है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और बिलासपुर महापौर पूजा विधानी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने मंच से बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा में इस आयोजन को सराहनीय कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान समाज भवन के विकास को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें भवन के विस्तार और सुविधा-संपन्न निर्माण की बात सामने आई। इस प्रस्ताव को मुख्य अतिथियों ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की, जिससे समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।समारोह में बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




