Site icon Grand Gumber News

नामांकन फार्म जमा करने के अंतिम दिन प्रत्याशियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो उसके लिए अतिरिक्त कलेक्टर एआर कुरुवंशी ने किया निरीक्षण।

नामांकन फार्म जमा करने का शुक्रवार अंतिम दिन था। इस दिन कलेक्ट्रेट परिसर में काफी गहमा गहमी रही। प्रत्याशी प्रस्तावक और समर्थन की भीड़ लगी रही। कलेक्टर कार्यालय के अंदर जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर नामांकन फॉर्म लेते रहे तो वही मतदाता सूची लेकर कलेक्टर परिसर में बैठे अधिकारी भी सुबह से तैनात रहे।

प्रत्याशियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो उसके लिए अतिरिक्त कलेक्टर ए आर कुरुवंशी ने निरीक्षण किया और देखा कि किसी प्रत्याशियों को नाम खोजने संबंधी कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान फॉर्म लेकर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के द्वारा मांगे जाने पर सारी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है।

Exit mobile version