31.1 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

नारायणपुर में बड़ी सफलता: 28 माओवादी कैडरों ने “पूना मारगेम” पहल के तहत किया आत्मसमर्पण, हथियारों के साथ समर्पण, 2025 में अब तक 287 माओवादी मुख्यधारा में लौटे

नारायणपुर जिले में “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई, जहां कुल 28 माओवादी कैडरों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। समर्पित कैडरों में ₹89 लाख के इनामी 19 महिला माओवादी भी शामिल हैं। यह जिला प्रशासन, पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों तथा स्थानीय समाज के संयुक्त प्रयासों का सराहनीय परिणाम है।

पुनर्वास हुए कैडरों में Maad Division DVCM Member नंबर 06 के मिलिट्री सदस्य, एरिया कमेटी सदस्य, टेक्निकल टीम, मिलिट्री प्लाटून सदस्य,भास्कर की गार्ड टीम, सप्लाई टीम, एलओएस सदस्य तथा जनताना सरकार के सदस्य शामिल हैं। तीन माओवादी कैडरों ने SLR, INSAS और .303 रायफल पुलिस के हवाले की, जो हिंसा त्यागने और कानून व्यवस्था में विश्वास का स्पष्ट संकेत है। आज की कार्रवाई के बाद वर्ष 2025 में नारायणपुर जिले में कुल 287 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। यह संख्या बताती है कि क्षेत्र में शांति और विकास की प्रक्रिया लगातार प्रगति पर है।बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पत्तिलिंगम ने कहा कि 28 कैडरों का एक साथ शांति मार्ग अपनाना इस बात का प्रमाण है कि माओवादी विचारधारा कमजोर पड़ रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles