Site icon Grand Gumber News

नाले के ऊपर बने स्लैब; पार्किंग में तब्दील. राहगीरों को आवागमन में दिक्कत।

शहर में हैवी ट्रैफिक के चलते पैदल यात्रियों की मुसीबत को देखते हुए नाले के ऊपर स्लैप डालकर वैकल्पिक सड़क का निर्माण किया गया है। लेकिन इसका भी दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रोजेक्ट रोज मेरी के तहत नाला का निर्माण किया गया है, इसी नाले पर स्लैब डालकर निगम ने सड़क का रूप दिया है। यह पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया है लेकिन आप देख सकते हैं इसका किस कदर दुरुपयोग हो रहा है। इसे पार्किंग के रूप में तब्दील कर दिया गया है।

आसपास के रहने वाले लोग यहां अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे राहगिरो को चलने में मुसीबत का सामना करना पड़ता है, और वहीं आस पास के लोगो ने मलबा भी यहां डाल दिया है। जिससे सड़क और सकरी हो गई है ,मिशन अस्पताल रोड से मसनगंज वाले मार्ग पर सबसे ज्यादा वाहन खड़े रहते हैं, और यहीं पर गोदाम भी खोल लिए गए हैं, माल ढुलाई के लिए गाड़िया भी सड़क में ही खड़े किए जा रहे हैं। जिससे राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। निगम अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह वैकल्पिक मार्ग भी बेजा कब्जे की भेंट चढ़ रहा है।

Exit mobile version