31 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

नाले में बाइक संग युवक की लाश मिलने से हड़कंप, सिर पर गंभीर चोट के कारण बढ़ी रहस्यमय मौत की गुत्थी रेलवे कर्मी ने देखा हादसा या कुछ और? पुलिस हर एंगल से पड़ताल में जुटी

सिरिगिट्टी थाना क्षेत्र के रेलवे न्यू लोको कॉलोनी के पास बड़े नाले में मंगलवार देर रात एक युवक की लाश बाइक सहित मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शव घर भेजा गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अजय यादव निवासी नयापारा गणेश नगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर गंभीर चोट मिलने से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मी ने नाले में बाइक सहित युवक को गिरते देखा और तुरंत 112 पर सूचना दी।पुलिस का मानना है कि युवक किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरा हो सकता है, हालांकि परिजन इसे हादसा मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि युवक किसी घटना का शिकार हुआ है और गहरी चोट इससे संकेत देती है। पुलिस फिलहाल हर पहलू से जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि अजय अपने बड़े भाई के साथ रहता था और दो दिन पहले ही उसका मोबाइल खराब हुआ था। घटना की रात वह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। सुबह जब शव मिला, तो इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है, वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles