Site icon Grand Gumber News

निगम कमिश्नर के आदेशानुसार कोतवाली क्षेत्र के आदतन बदमाश द्वारा संचालित अवैध कबाड़ दुकान पर निगम ने कार्यवाही की।

निगम की कार्यवाही अतिक्रमण के खिलाफ जारी है। कोतवाली क्षेत्र के आदतन बदमाश द्वारा संचालित अवैध कबाड़ दुकान पर निगम की कार्रवाई हुई। निगम कमिश्नर के आदेशानुसार शहर में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की दिशा मिल सके।

पुराने बस स्टैंड के मुख्य चौराहे पर वर्षों से अवधेश पांडे की अवैध कबाड़ की दुकान संचालित थी। शुक्रवार को अवधेश कबाड़ी के ऊपर निगम का अमला कार्यवाही करता दिखा। इसकी शिकायत लंबे समय से की जा रही थी। निगम कमिश्नर के निर्देश पर अमला कार्रवाई करने पहुंचा। वही निगम का कहना है कि यह कार्यवाही अब लगातार जारी रहेगी क्योंकि स्मार्ट सिटी के तहत बिलासपुर का विकास किया जाना है जिसमें किसी भी प्रकार का बेजा कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवैध कबाड़ दुकान पर आज निगम के अतिक्रमण दस्ते ने कार्रवाई की और बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि कबाड़ी अवधेश पांडे के खिलाफ कोतवाली थाने में कई मामले भी दर्ज हैं। इससे पहले भी कई बार प्रशासन के द्वारा अवधेश कबाड़ी को अवैध निर्माण हटा लेने की हिदायत दी गई थी पुलिस ने भी कई बार इस बाबत अवधेश कबाड़ी को निर्देश दिया था लेकिन वो हर बार नियम कानून को ताक पर रखकर निगम प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करता रहा। पुलिस ने बताया कि इस अवैध कारोबार का संचालक अवधेश कबाड़ी आदतन बदमाश है। आज की कार्रवाई के दौरान भी सिटी कोतवाली पुलिस ने उसे समझाइ दी कि अवैध कारोबार छोड़ दे वरना आने वाले समय में जेल की हवा खानी पड़ेगी।

Exit mobile version