31.9 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जल शोधन कार्य को देखा, स्मार्ट सिटी के तहत बनाए जा रहे एसटीपी को जल्द शुरू करने के निर्देश

नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने दुमुहानी और चिल्हाटी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया।निगम कमिश्नर ने सीवरेज योजना के तहत अब तक किए कार्य की जानकारी ली। इस दौरान सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचकर जल शोधन के कार्य को देखा। इससे पूर्व निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे सीवरेज नेटवर्क का भी जायजा लिया। विदित है कि सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत चिल्हाटी और दुमुहानी में क्रमश: 17 और 54 एमएलडी के ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए है,जिसमें से अभी पानी को ट्रीट किया जा रहा है।

इसके अलावा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अरपा नदी में दूषित जल को रोकने के लिए मंगला में 10 एमएलडी और 6 एमएलडी क्षमता के दो एसटीपी निर्माणाधीन है,उसे जल्द ही पूरा कर शुरू करने के निर्देश दिए है,निगम कमिश्नर ने एनजीटी के नियम एवं मापदंडों के अनुरूप योजना तथा क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने सिटी बस डिपो स्थित जोन क्रमांक 8 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया,इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों से कार्यालय आने और जाने के समय की पूछताछ करते हुए हाजिरी रजिस्टर्ड और ऑनलाइन उपस्थिति को भी देखा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles