Site icon Grand Gumber News

निगम की टीम ने तोरवा धान मंडी रोड में सड़क के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की।

लगातार निगम की तोड़ू कार्यवाही से बेजा कब्जाधारी, अवैध गुमटी और सड़कों को घेरते हुए कारोबार करने वालो में दहशत का माहौल हैं। गुरूवार निगम की टीम ने तोरवा धान मंडी रोड में सड़क के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की। इसके खिलाफ दुकानदारों ने विरोध किया। इसके बावजूद निगम अधिकारियों ने किसी की नही सुनी और तोडफ़ोड़ जारी रखा, गहमागहमी के बीच सड़क किनारे मौजूद ठेला गुमटियों को हटाया गया।

Exit mobile version