Site icon Grand Gumber News

निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए शनिचरी बाजार के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल किनारे बने कार पार्किंग पर किए गए अवैध कब्जा तोड़ा गया।

शनिचरी बाजार के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के किनारे बने कार पार्किंग पर अवैध कब्जा को शुक्रवार को तोड़ा गया। लगातार यातायात जाम की समस्या की शिकायत निगम में की जा रही थी, हर बार निगम द्वारा नोटिस देकर कब्जा हटाने कहा जा रहा था, कुछ दिन पहले निगम ने कब्जा भी हटाया, लेकिन टीम के जाते ही मटका, टुकना बेचने वाले फिर से अपना कारोबार जमा लेते हैं।

जबकि यह स्थान कार पार्किंग के लिए नियत किया गया है।बांस, तिरपाल का तंबू लगाकर सड़क तक कारोबार करने से रोजाना यहां यातायात जाम होता था। निगम आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण शाखा ने यहां कार्यवाही शुरू कर दी, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। लोग मटका लेकर इधर-उधर भागते नजर आए। निगम ने चेतावनी दी है कि दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version