Site icon Grand Gumber News

निगम द्वारा ठेला जब्त, चाय ठेले वाली महिला अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर

चाय ठेला लगाकर पांच सदस्यों का पेट पालने वाली महिला इन दिनों कलेक्ट्रेट और निगम के चक्कर लगाने मजबूर है, पिछले 15 दिनों से वह अधिकारियों और कर्मचारी से गुहार लगा रही है। हर जगह से निराशा मिलने के बाद गुरुवार को कलेक्टर के पास आवेदन लेकर पहुंची ,उसने बताया कि निगम ने उसके ठेले को जप्त कर लिया है और वह उसे लेने कमिश्नर तक से गुहार लगा चुकी है। पारिवारिक स्थित देखते हुए चेतावनी देते हुए कमिश्नर ने ठेला वापस करने अधिकारियों को निर्देश दिया है। उसके बावजूद भी महिला को घुमाया जा रहा है।

उसने बताया कि चाय ठेला लगाकर वह अपने परिवार और उस पर आश्रित लोगों का पेट पालती है लेकिन जब से ठेला निगम ने जप्त किया है उसके बाद से वह निगम का चक्कर लगा रही है, जहां से उसे नोटरी आवेदन जैसे कागजात बनाकर लाने को कहा जा रहा है ।उसने बताया कि वह सारे कागजात को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, उसके बाद भी अब तक उसे उसका ठेला नहीं मिला है जिससे उसके परिवार के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर ठेला वापस दिलाने महिला ने गुहार लगाई है|

Exit mobile version