Site icon Grand Gumber News

निगम द्वारा नोटिस के बाद भी सांई पान ठेला संचालक द्वारा देर रात तक दुकान खुले रखने और अव्यवस्था व शांति भंग करने के संदर्भ में निगम ने दुकान को सील करके कार्यवाही की।

निगम द्वारा नोटिस देकर चेतावनी देने के बावजूद मैग्नेटो मॉल के सामने संचालित सांई पान ठेला संचालक देर रात तक पान मसाला सामान बेचता रहा। गुरुवार को निगम आयुक्त के निर्देश पर स्टाफ कार्यवाही करने पहुंचे इस दौरान ठेला संचालक ने अपने पालतू कुत्ता से स्टाफ पर हमला भी करवाया, कुत्ता ने टीम के अधिकारी को काट लिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। भारी मशक्कत करने के बाद ठेला को सील किया गया। पिछले कई सालों से मैग्नेटो मॉल के सामने साइ पान ठेला का संचालन किया जा रहा है, संचालक देर रात तक पान मसाला बेचता था इसके चलते आसपास क्षेत्र में अव्यवस्था और अशांति फैलती थी।

इसकी शिकायत नगर निगम से की गई, करीब एक माह पहले निगम आयुक्त अमित कुमार द्वारा नोटिस जारी कर संचालक को चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद संचालक ने आदेश का पालन नहीं किया और लगातार देर रात तक ठेला खोलकर पान मसाला बेचता रहा था। इस बीच निगम के अतिक्रमण टीम मौके पर पहुंची और सील करने की कार्यवाही शुरू की।

Exit mobile version