Site icon Grand Gumber News

निगरानी बदमाश गिरफ्तार, बहन से पैसे मांगने पर की थी मारपीट आरोपी को न्यायिक रिमांड, कई धाराओं में कार्रवाई

जांजगीर-चांपा में थाना जांजगीर पुलिस ने आदतन निगरानी बदमाश दिनेश राठौर को उसकी बहन से शराब के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया है। घटना 3 नवंबर की रात की है, जहां आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडेय और पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Exit mobile version