Site icon Grand Gumber News

नियम विरुद्ध काम करने पर नगर निगम ने लगाया 8 लाख का जुर्माना

शहर में इन दिनों गैस पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है ,नगर निगम से जब पाइपलाइन बिछाने के कार्य के लिए स्वीकृति ली गई थी तब सभी नियम और शर्तों का पालन करने की बात ड्रिलिंग करने वाली कंपनी ने लिया था, लेकिन काम शुरू होने के बाद सभी नियम कायदों को ताक पर रखकर कंपनी काम कर रही है, जिसकी वजह से जगह-जगह पाइपलाइन फूटने की बात सामने आ रही है ।पिछले दिनों भी इसी तरह से नगर निगम के कई क्षेत्रों में ड्रिलिंग के दौरान पाइपलाइन टूट गई थी ,जिससे कई लीटर पानी सड़कों पर यूं ही व्यर्थ बहता दिखा था, नगर निगम ने इस पर तत्काल एक्शन लेते हुए कंपनी पर नियम और शर्तों का उल्लंघन करने पर 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा कंपनी को चेतावनी दी गई है कि जब भी वह ड्रिलिंग का काम करें तब नगर निगम के जल विभाग से संपर्क कर वहां पर ड्रिलिंग का काम करें। ताकि पाइपलाइन फूटने जैसी शिकायत सामने ना आए ,लेकिन उसके बाद भी कंपनी के द्वारा लगातार अनदेखी करने के बाद अब नगर निगम ने मशीन की जप्ती की कार्रवाई शुरू की है। अब तक दो बार नगर निगम ने मशीन जप्त कर लिया है ,जिसके बाद कंपनी के लिखित आश्वासन पर उन्हें मशीन वापस की जा रही है ।नगर निगम अब आने वाले समय में इसी तरह से नियम विरुद्ध काम करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर उन पर जुर्माना लगाएगी ।

Exit mobile version