Site icon Grand Gumber News

नियम सभी के लिए हैं तो कार्रवाई भी सभी दुकानों और होटलों पर होगी, शहर में कई जगह घरेलू गैस सिलेंडर से खाना बनाया जा रहा है

जांजगीर-चांपा जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को लेकर खाद्य विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। विभाग की टीम ने शहर के कुछ होटलों और प्रतिष्ठानों में अचानक जांच करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की और कई सिलेंडर व गैस उपकरण जब्त किए। दरअसल नियमों के अनुसार होटल, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग अनिवार्य है, लेकिन कई जगहों पर लागत बचाने के लिए घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था।खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया जहां घरेलू सिलेंडर से खाना बनाया जा रहा था और मौके से सिलेंडर जब्त किए। हालांकि इस कार्रवाई के बाद अब सवाल भी उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई होटल, ढाबे और भोजनालयों में अब भी खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, लेकिन विभाग की कार्रवाई फिलहाल कुछ गिने-चुने प्रतिष्ठानों तक ही सीमित नजर आ रही है।लोगों की मांग है कि यदि नियम सबके लिए समान हैं तो कार्रवाई भी सभी पर समान रूप से होनी चाहिए। अब देखना होगा कि खाद्य विभाग पूरे जिले में व्यापक अभियान चलाकर सभी नियम तोड़ने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई करता है या फिर यह छापेमारी सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाती है।

Exit mobile version