Site icon Grand Gumber News

निरंकारी महिला संत समागम का हुआ आयोजन,विभिन्न शहरों से शामिल हुए महिला सभागार के सदस्य, भजन कीर्तन का हुआ आयोजन

युग सुन्दर, सदियां सुन्दर गर मानव जीवन हो सुन्दर संत निरंकारी मिशन, शाखा बिलासपुर में सद्गुरू माता सुदीक्षा महाराज से बहन. सरिता झारखंड के सानिध्य में रविवार को सत्संग भवन इमलीपारा में जोन-स्तरीय एक दिवसीय निरंकारी महिला संत समागम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महिला संत समागम में बिलासपुर जोन के सभी क्षेत्रों कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, पेण्ड्रा, बिल्हा-चकरभाठा, अम्बिकापुर, पत्थलगांव से भी महिलाएं शामिल होकर सत्संग के साथ-साथ विभिन्न कार्याक्रमों जैसे नाटक, स्क्रीट एवं गीतों व नृत्य द्वारा परम पिता परमात्मा के ज्ञान के सिखलाई दी गई।।

कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मानव एकता के साथ प्रभु का स्मरण करना प्रमुख है इसी उद्देश्य के साथ आज या महिला संत समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें विभिन्न शहर से महिला समागम शामिल हुए जिन्होंने भजन कीर्तन के साथ गीत संगीत भी प्रस्तुत किया।

Exit mobile version