Site icon Grand Gumber News

निरंकारी मिशन का ‘वननेस वन’हरियाली संग सेवा समर्पण की सौम्य अभिव्यक्ति ,कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त ने अन्य लोगों को किया पौधारोपण के लिए प्रेरित…

बिलासपुर— सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना के पांचवें चरण का आयोजन देशभर के 600 से अधिक स्थलों पर पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इसी तारतम्य में बिलासपुर में भी संत निरंकारी मिशन द्वारा मोपका स्थित शासकीय भूमि में भी जिला-बिलासपुर के कलेक्ट्रेट संजय अग्रवाल के मुख्य आथित्य तथा बिलासपुर के नगर निगम आयुक्त अमित कुमार के द्वारा वृ़क्षारोपण कार्यक्रम तथा उनका 3-वर्षाें पूर्णतः देखरेख जिम्मा लिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि संत निरंकारी मिश्न द्वारा बहुत ही सुन्दर आयोजन हो रहा है । जैसा आपदा में एक सुन्दर अवसर भी होता है आप लोगों कोविड को अवसर में बदला, कोविड के बाद समझ में आया कि हमें क्या करना चाहिये, आप लोगों ने उसे समझा भी और उसका इम्लीमेंट भी किया कि पर्यावरण में और अधिक पेड लगाकर आक्सीजोन बनाये जो बहुंत ही सहारणीय है अब अगले वर्ष के लिये भी अभी से तैयार रहना है और पूरे बिलासपुर के चारों कोनों में पेड़ लगाकर आक्सीजन युक्त बनाना है।

Exit mobile version