36.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

निरंतर नहीं हो रही सामान्य सभा पार्षद नहीं रख पा रहे समस्या ,सभापति ने आयुक्त को लिखा पत्र लेकिन नहीं मिला कोई जवाब सभापति ने शासन को भेजा पत्र…

बिलासपुर– शासन के द्वारा तय गए किए गए नियम के हिसाब से नगर निगम में हर 2 महीने में सामान्य सभा का आयोजन होना है लेकिन पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि नगर निगम की सामान्य सभा हर 2 महीने में आयोजित नहीं होती है जिससे पार्षद अपनी समस्या निगम प्रशासन तक बेहतर ढंग से नहीं पहुंच पाते इससे उन्हें वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ता है पिछले कांग्रेस के कार्यकाल में भी यही स्थिति थी और मौजूदा भाजपा के शासनकाल में भी यही स्थिति नजर आ रही है पिछली सामान्य सभा अप्रैल में आयोजित की गई थी जिसके फल स्वरुप जून में समान सभा का आयोजन होना था लेकिन अगस्त महीना भी बीतने को है और सामान्य सभा को लेकर किसी तरह की कोई शुभका है देखने को नहीं मिल रही है सभापति के द्वारा कई बार आयुक्त को पत्र प्रेषित किया जा चुका है लेकिन उसके बाद भी सामान्य सभा का आयोजन केवल इसलिए नहीं किया जा रहा है क्योंकि नगर निगम के पास प्रस्ताव नहीं है हालांकि महापौर और सभापति के द्वारा जनहित के मुद्दों को लेकर सामान्य सभा करने को लेकर नगर निगम आयुक्त को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं लेकिन मंगलवार तक निगम आयुक्त के द्वारा सामान्य सभा को लेकर किसी भी तरह की कोई पत्र जारी नहीं किया गया है सभापति का मानना है कि आयुक्त के द्वारा पत्र दिए जाने के बाद एक सप्ताह के अंदर सामान्य सभा का आयोजन कर लिया जाएगा लेकिन अब सभापति को व पत्र कब प्रेषित होता है यह देखना होगा लेकिन सभापति के द्वारा हर 2 महीने में सामान्य सभा नहीं करने का पत्र शासन स्तर पर भेज दिया गया है और अनुशासन से क्या दिशा निर्देश उन्हें मिलते हैं यह आने वाले दिनों में देखना होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles