Site icon Grand Gumber News

निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, बिलासपुर रेफर

जांजगीर चांम्पा पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बारगांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर तुरंत घायलो पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। जिसे डॉक्टर ने जांच उपरांत एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत को देखते हुए उसे डॉक्टर ने बिलासपुर रेफर कर दिया । शाम मृतक त्रिदेव गिरी बारगांव स्कूलपारा वार्ड नंबर 04 अपने निर्माणाधीन मकान पर 3 दिन पहले छज्जा ढाला था और आज शाम को अपने साथी घायल इंद्र वाणी उर्फ सुनील पिता मोहन वाणी उम्र 42 वर्ष निवासी बारगांव के साथ छज्जा निकालने का काम कर रहे थे इसी दौरान छज्जा अचानक गिरने से त्रिदेव की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। इस पूरे मामले में पामगढ़ पुलिस की जांच जारी है।

Exit mobile version