Site icon Grand Gumber News

नींद में मौत बनकर आया सांप, 15 साल की नंदिनी को डसा बारिश में जहरीले सांप का आतंक, गांव में मातम का माहौल

मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम ठाकुरदेवा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। देर रात 15 वर्षीय नंदिनी पटेल की सांप के डसने से मौत हो गई। नंदिनी अपने कमरे में सो रही थी, तभी रात करीब 1:30 बजे एक जहरीला सांप उसके बिस्तर तक पहुंचा और डस लिया।नंदिनी ने सांप के काटते ही जोर से चीखकर मां को पुकारा। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो टेबल के नीचे फन उठाए बैठे सांप को देखकर दहशत में आ गए।

वे तुरंत नंदिनी को लेकर सिम्स अस्पताल के लिए भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नंदिनी को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।बारिश के मौसम में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घरों को सुरक्षित रखें, खिड़की-दरवाजे बंद करें और सोते समय सतर्क रहें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Exit mobile version