Site icon Grand Gumber News

नीट एग्जाम को लेकर लगातार विरोध जारी, छात्र संगठनों ने भी की पुनः परीक्षा की मांग।

नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे है। बिलासपुर में भी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर मामले की सीबीआई जांच करने की मांग की है ।गांधी चौक में धरना प्रदर्शन कर छात्रों ने कहा कि लगातार गड़बड़ी से परीक्षा एजेंसी पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। छात्र संघ का कहना है कि इस बार 68 छात्रों ने टॉप किया है अर्थात 720 में 720 अंक पाए हैं इतिहास में अब तक ऐसा नहीं हुआ है।

सबसे बड़ी बात कुछ छात्र 719, 718 भी लाए हैं जो मुमकिन ही नहीं है क्योंकि यदि कोई छात्र एक प्रश्न गलत करता है तो उसका चार अंक कटता है और एक अंक माइनस होता है इस प्रकार 715 ही आ सकता है। फिर 719 718 यह तो संभव ही नहीं है। ध्यान रहे 24 लाख छात्रों ने परीक्षा दिलाई है साथ ही छात्रों का कहना है कि बिहार में पेपर लीक का मामला भी पकड़ा गया है, जिसमें 30 से 40 लाख रुपए में प्रश्न पत्र को बेचा गया है। इसलिए छात्रों का कहना है कि इस परीक्षा को रद्द कर सीबीआई जांच कराई जाए और पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पुनः परीक्षा ली जाए।

Exit mobile version