Site icon Grand Gumber News

नीट की परीक्षा इस बार पूरे देश मे 4 मई को आयोजित परीक्षा को लेकर मंथन सभाकक्ष में एक उच्चस्तरीय बैठक

इस वर्ष नीट परीक्षा रविवार, 4 मई को बिलासपुर सहित देशभर में आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस तथा अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रवेश मेरिट के आधार पर इसी परीक्षा के परिणाम से तय होता है।परीक्षा को सफलतापूर्वक और सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए संभागायुक्त सुनील जैन और पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने मंथन सभाकक्ष में एक उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA द्वारा जारी गाइडलाइन और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का अक्षरश पालन किया जाना अनिवार्य होगा, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

संभागायुक्त जैन ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए सभी जिम्मेदार अधिकारियों को सजग रहना होगा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता रहे। इस बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नोडल अधिकारी सहित सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई और आवश्यक निर्देश दिए गए ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Exit mobile version