30.2 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

नूतन चौक पर भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार कार–हाइवा की टक्करयुवती समेत दो की मौत, दो युवक गंभीर, कार के उड़े परखच्चे!

बिलासपुर। शहर के अरपा पार नूतन चौक स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 11.30 बजे हुआ जब तेज रफ्तार कार और हाइवा आमने-सामने भिड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा नेक्सान कार सीपत चौक से राजकिशोर नगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान नूतन चौक पर यूटर्न लेते समय राजकिशोर नगर से सीपत चौक की ओर जा रही तेज रफ्तार हाइवा से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार अंशु चन्द्रा निवासी लखोली, जांजगीर-चांपा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हिमांशु राठौर निवासी तहसील रोड चांपा ने शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में आनंद चन्द्रा निवासी नेताजी चौक, किरीत, जांजगीर-चांपा एवं नीरज द्विवेदी निवासी कोसाबाड़ी, सुभाष नगर, कोरबा शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर युवती की ओर वाले हिस्से में हुई जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। कार का गेट और सीट बुरी तरह चिपक जाने के कारण युवती वाहन में फंस गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा और सीट तोड़कर उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार से शराब की बोतलें सिगरेट सहित नशे का सामान मिलने की भी बात कही है जिससे हादसे के समय नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles