Site icon Grand Gumber News

नेपाल में आयोजित हुआ प्रतियोगिता बिलासपुर के खिलाड़ी हुए शामिल…

हर अभिभावक अपने बच्चों को बचपन से ही खेल गतिविधियों में अग्रणी रखने का प्रयास करता है।लिहाजा देश के साथ विदेश में भी आयोजित होने वाले विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में यह खिलाड़ी शामिल होकर अपने खेल में तो निखार लाते ही हैं साथ ही देश का मान भी इन देशों में बढ़ते हैं। इसी कड़ी में पिछले दिनों नेपाल में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने भारत से 130 खिलाड़ियों का प्रतिनिधिमंडल नेपाल गया था इन प्रतियोगिताओं में पावरलिफ्टिंग वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग जैसे खेल शामिल थे जिसमें भारत के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन देते हुए तकरीबन 6 मेडल प्राप्त किए हैं इसके अलावा मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में बिलासपुर के भी खिलाड़ी शामिल थे जो बुधवार को बिलासपुर लौटे इस दौरान उसलापुर रेलवे स्टेशन में इन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया जहां सभी खिलाड़ियों के साथ उनके कोच ने भी इस बेहतर आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। इस प्रतियोगिता में 22 देश के खिलाड़ी शामिल हुए थे और यह प्रतियोगिता एक तरह से मिनी ओलंपिक के तर्ज पर आयोजित किया गया।

Exit mobile version