Site icon Grand Gumber News

नेशनल अर्बन कॉनक्लेव में बोले उप मुख्यमंत्री अरुण साव शहरी विकास के लिए क्षमता निर्माण जरूरी

नई दिल्ली में आयोजित नेशनल अर्बन कॉनक्लेव में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शहरी निकायों की कार्यक्षमता और संसाधनों का सुदृढ़ीकरण सतत विकास की बुनियाद है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ, स्मार्ट और समावेशी शहरों के निर्माण के लिए स्थानीय निकायों को तकनीकी और प्रबंधकीय रूप से सशक्त बनाना समय की जरूरत है।

दो दिवसीय कॉनक्लेव में देशभर से आए 2500 से अधिक प्रतिनिधियों ने स्वच्छता, सर्कुलर इकोनॉमी, हाउसिंग और नगरीय बुनियादी ढांचे पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान कई राज्यों के मंत्रियों, विशेषज्ञों और शहरी योजनाकारों ने अपने अनुभव साझा किए और शहरी विकास के नए मॉडल पेश किए।

Exit mobile version