Site icon Grand Gumber News

नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी रविवार को जिले में 18 परीक्षा केंद्र केन्द्रों में हुआ। इसमें लगभग आठ हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी रविवार को जिले में 18 परीक्षा केंद्र केन्द्रों में हुआ। इसमें लगभग आठ हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए। तीन घंटा 20 मिनट की परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गाइडलाइन जारी की थी।परीक्षा देने वाले छात्र को यदि ब्लड प्रेशर, डायबिटीज एवं अन्य कोई बीमारी है तो वह अपने साथ दवा ले सकता है, लेकिन उसे साथ में डाक्टर की पर्ची रखनी होगी।

लड़कियों को सेनेटरी नैपकिन ले जाने की अनुमति दी गई। परीक्षार्थियों के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिनमें दवा लेने के लिए पानी पारदर्शी बोतल में ले जाने की अनुमति थी। छात्रों को एडमिट कार्ड और ओरिजनल परिचय पत्र ले जाना आनिवार्य था। नीट यूजी अंग्रेजी सहित असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी और उर्दू में रही है। एडमिट कार्ड और ओरिजनल परिचय पत्र ले जाना अनिवार्य था। परीक्षा से 3.30 घंटे पहले प्रवेश शुरू हुआ, परीक्षा शांतिपूर्ण रहा, जब इस विषय पर नोडल अधिकारी शलभ निगम से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

Exit mobile version