
बिलासपुर :- सकरी थाना क्षेत्र के बेलमुंडी नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन गौवंश की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत गोवंश का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।गंभीर रूप से घायल गौवंश को इलाज के लिए छतोना गौशाला भेजा गया, लेकिन सरकारी अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया।स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन की एम्बुलेंस सेवा 1962 केवल सुबह 9 से शाम 4 बजे तक ही संचालित होती है और इस दौरान भी फोन रिस्पॉन्स नहीं मिलता। वहीं पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से संपर्क करना भी मुश्किल है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा के माध्यम से सड़क पर बैठे गौवंश को हटाने की व्यवस्था की बात कही गई थी, लेकिन अमल नहीं हुआ। डॉक्टरों के ट्रांसफर और चार्ज न देने से गौवंश सहित अन्य जानवरों के इलाज में भारी परेशानी हो रही है।




