Site icon Grand Gumber News

नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम ,धरने पर बैठे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता,कार्यकर्ताओं का आरोप अवैध और मिलावटी डीजल की हो रही सप्लाई

कांकेर के नेशनल हाईवे नंबर 30 पर बुधवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए हाईवे को जाम कर दिया उनका कहना था कि अवैध और मिलावटी डीजल क्षेत्र में मिल रहे हैं जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को काफी समस्या हो रही है इसी का विरोध जताने के लिए वह धरने पर बैठे हैं। युवा कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन की वजह से सड़क के दोनों ओर दर्जनों गाड़ियां की लगी लंबी कतार जिसके वजह से कोड़ेजुंगा मार्ग कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया हालांकि बाद में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाइए जिसके बाद में धरने से उठे और हाईवे को खुलवाया लेकिन जिस तरह से क्षेत्र में मिलावटी डीजल की बात सामने आ रही है इस पर जिला प्रशासन को ध्यान केंद्रित करना होगा जिससे क्षेत्र वासियों को सुविधा मिल सके।

Exit mobile version