Site icon Grand Gumber News

नेशनल हेराल्ड केस मामले मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को मुख्य पोस्ट आफिस के सामने धरना -प्रदर्शन कर केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही और ईडी की चार्ज सीट में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ,लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के नाम जोडने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लिए केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कहा की मौजूदा समय में केंद्र सरकार केवल कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने की कोशिश कर रही है क्योंकि उन्हें भी मालूम है कि वास्तविक स्थिति कुछ ओर है ।जिस तरह से लगातार कांग्रेस नेताओं को विभिन्न मामलों में फंसने की साजिश हो रही है उसमें वे सफल नहीं होंगे । यह सभी मामले केवल कांग्रेस नेताओं को परेशान करने के लिए इस तरह के मामले बनाकर एजेंसियों का इस्तेमाल केंद्र सरकार कर रही है।

Exit mobile version