Site icon Grand Gumber News

नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर किया।

बीते 18 मार्च को नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। एफआईआर के बाद नामजद आरोपियों की खोजबीन की जा रही है जल्द ही मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।

थाना सिरगिट्टी क्षेत्र अंतर्गत मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए मृतका बच्ची के परिवार और क्षेत्र वासियों ने बड़ी संख्या में नेहरू चौक में धरना दिया था। क्षेत्रवासियों के 2 घंटे नेहरू चौक में धरने पर बैठने के बावजूद जब रास्ता कुछ नहीं निकला तो सभी नेहरू चौक मार्ग को जाम कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। चक्का जाम के दौरान नेहरू चौक में घंटे तक यातायात बाधित होती रही।

यहीं से मंगला निवासी ड्राइवर का काम करने वाला अतुल पटेल नामक युवक कार से गुजर रहा था तभी दीपक साहू, गेंदराम नेताम और कृष्णा रजक सहित अन्य चिल्ला-चिल्ला कर रोड जाम करके आने जाने वाले आम राहगीरों को नहीं जाने देने की बात कहते हुए चक्का जाम कर दिए। इसमें शिकायतकर्ता अतुल लगभग दो घंटे चक्का जाम में फंसा रहा। इसकी शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने चक्का जाम करने वाले तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू है। बावजूद इसके किसी मांग पर चक्का जाम करके आचार संहिता का उल्लंघन करना और राहगीरों को अनावश्यक रूप से परेशान करना गलत है। इसलिए पुलिस ने चक्काजाम करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की भी खोजबीन कर रही है।

Exit mobile version