Site icon Grand Gumber News

नेहरू चौक में भिक्षुक महिला से 7 लाख का लालच देकर ठगी,जालसाजों ने सोने का लॉकेट और 200 रुपये लेकर रफूचक्कर

पैसे की उम्मीद में रतनपुर से बिलासपुर आई एक वृद्ध भिक्षुक महिला जालसाजों की ठगी का शिकार हो गई। महिला को 7 लाख रुपये दिलाने का झांसा देकर दो अज्ञात युवकों ने उसका सोने का लॉकेट और नगदी 200 रुपये ठग लिए।गौरी शिकारी, जो रतनपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव की रहने वाली है, रोजाना रतनपुर से बस में बैठकर बिलासपुर के नेहरू चौक पहुंचती है और भीख मांगती है। मंगलवार को भी वह रोज की तरह पहुंची ही थी कि तभी दो युवक आए और कहा कि उसके नाम 7 लाख रुपये आए हैं। यह सुनकर वृद्धा भावुक हो गई और उनकी बातों में आ गई।इसी दौरान आरोपियों ने महिला के गले से उसका छोटा सोने का लॉकेट उतरवा लिया और एफिडेविट बनवाने के नाम पर उसके पास रखे ₹200 भी ले लिए।अभी आते हैं कहकर दोनों युवक वहां से फरार हो गए। ठगी के बाद वृद्धा उन्हें ढूंढते हुए देवरीखुर्द तक पैदल चली गई।वहां भटकती हुई वृद्धा अचानक पुलिस के संपर्क में आ गई। पूछताछ के बाद पुलिस उसे सिविल लाइन थाना लेकर पहुंची, जहां उसकी शिकायत दर्ज की गई। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version