Site icon Grand Gumber News

नेहरू नगर महाराष्ट्र मंडल के सहयोग से बिलासपुर में चिल्ड्रन थिएटर का वर्कशॉप।

शहर का अग्रज नाट्य दल हर बरस कार्यशाला लगाकर कलाकारों की नए पौधे तैयार करता है। नेहरू नगर महाराष्ट्र मंडल के सहयोग से यहां चिल्ड्रन थिएटर वर्कशॉप चल रहा है, शामिल बहुत से बच्चों का इस कला से पहला परिचय है वो अभिभूत हैं तरह-तरह के खेल और साथियों के साथ अभिनय करके, खेल और सीखने के दौरान बच्चों के बीच पहुंचकर अलग अलग दिनों मे अग्रज के निदेशक सुनील चिपड़े नाट्य संगीत की जानकार चंपा भट्टाचार्य वरिष्ठ कलाकार अनीश श्रीवास रंगमंच के सभी पहलुओं की बेसिक जानकारी दे रहे।

वर्कशॉप के प्रशिक्षक आकाश गुप्ते और अर्चना टोप्पो के साथ बच्चे अब पूरी तरह घुलमिल गए हैं, प्रस्तुति परक रंग कार्यशाला के पहले 5 दिन खेल खेल मे बच्चों मे प्रतिभा और उनकी क्षमता का पता लगाया इसके बाद उन्हें अभिनय करते हुए स्टेज पर चलने का तरीका समझाया, किस तरह एक दूसरे के सहयोग से रंगमंच पर दृश्य बनाया जाता है। पिछली कार्यशाला का हिस्सा रहे बच्चों ने नए साथियों की मदद कर उनके साथ खूब मस्ती कर रहे हैं, थिएटर मे कल्पनाशीलता और रचनात्मकता दोनों है। इसका ज्ञान हर दिन बच्चे अपने तरीके और अपनी समझ से प्राप्त कर रहे है। जिससे इस अनोखी कला के प्रति उनकी ललक बढ़ने लगी है।

Exit mobile version