Site icon Grand Gumber News

नैला रोड किराना दुकान चोरी का खुलासा रात्रि गश्त में आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

जांजगीर–चांपा जिले में चौकी नैला पुलिस ने नैला रोड स्थित महावीर किराना स्टोर्स का शटर तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी स्वतंत्र यादव निवासी बीटीआई चौक जांजगीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान सक्रियता से आरोपी को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से चोरी किए गए सिगरेट, गुटखा सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।पूछताछ में आरोपी ने एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि प्रकरण की आगे की विवेचना जारी है।

Exit mobile version