
70वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार एवं रेल सेवा पुरस्कार 2025 समारोह का आयोजन शुक्रवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खेल स्टेडियम, बिलासपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट बिलासपुर को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मेजर शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश तथा प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी आदित्य कुमार के करकमलों द्वारा संस्थान को यह सम्मान प्रदान किया गया।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रायपुर, नागपुर एवं बिलासपुर मंडलों में संचालित रेलवे संस्थानों में से नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट, बिलासपुर को वर्षभर खेल, कला, सांस्कृतिक, ज्ञानवर्धक एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों के उत्कृष्ट संचालन के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान चुना गया।संस्थान द्वारा रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए नियमित खेल गतिविधियों का संचालन, बच्चों के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन विशेष रूप से सराहनीय रहा।

पुरस्कार ग्रहण करने के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. अंशुमान मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी रंजन कुमार एवं भास्कर गुहा सहित संस्थान के पदाधिकारी— उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह, सचिव सी. नवीन कुमार, हेमंत सिंह परिहार, टी. सम्मुख राव एवं श्रीराम यादव उपस्थित रहे।समारोह में बड़ी संख्या में रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा संस्थान की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।




