Site icon Grand Gumber News

नौतपा के खत्म होते ही कानन पेंडारी में उमड़ी लोगों की भीड़।

नौतपा खत्म होने के बाद मौसम ने करवट ली है। गर्मी में कमी आई है। तापमान गिरने लगा है। शाम होते-होते हवाएं भी चलने लगी हैं। गर्मी कम होने के साथ ही लोग भी घर से बाहर निकलने लगे हैं। और फिर से एक बार बिलासपुर के सकरी क्षेत्र में स्थित कानन पेंडारी जू में लोग पहुंचने लगे हैं। बच्चों और युवाओं की भीड़ एक बार फिर से कानन पेंडारी में सैर सपाटा और मौज मस्ती करने के लिए पहुंच रही है।

लंबे समय से भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। बच्चों में अलग उत्साह देखने को मिला। इतनी गर्मी के बाद मौसम में होने वाले परिवर्तन से बच्चे काफी खुश नजर आ रहे हैं। तेज गर्मी के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में समस्याएं होती थी। जिस वजह से लोग अपने घरों में ही कैद रह जाते थे। पर अब कुछ दिनों से मौसम लोगों के साथ नजर आ रहा है। जिसके कारण कानन पेंडारी जू में बहुत दिनों बाद लोगों की भीड़ देखी गई।

Exit mobile version