Site icon Grand Gumber News

नौ दिनों तक शक्ति की साधना के बाद श्री त्रिपुर सुंदरी “मरी माई माता” मंदिर में वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन-अनुष्ठान संपन्न।

चैत्र मास की प्रतिपदा से आरम्भ हुआ देवी पूजन का महापर्व नवरात्र बुधवार को नवमी तिथि पर हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ। नौ दिनों तक शक्ति की साधना के बाद श्री त्रिपुर सुंदरी मरी माई माता मंदिर में वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन-अनुष्ठान किया गया। नवरात्र व्रतधारकों ने अष्टमी के साथ नवमी के दिन भी कन्याभोज, हवन पूजन करके शक्ति की आराधना की।

बृंदावन से पहुंचे आचारी ने बताया कि पूरे नौ दिनों तक माँ की पूजा आराधना के साथ अलग अलग मां के अवतार का श्रृंगार किया गया। इस दौरान मां मरीमाई मन्दिर में पूरे 9 दिनों तक भक्त श्रद्धा भक्ति में लीन रहे और मन्दिर में पूरे 9 दिन सुबह से रात तक भक्तों का तांता भी लगा रहा।

Exit mobile version