26.5 C
Bilāspur
Wednesday, April 8, 2026
spot_img

न्यायपालिका पर भरोसा रखें, 14 मंत्रियों की नियुक्ति में कोई आपत्ति नहीं”,राजनीति में अपशब्दों की कोई जगह नहीं” – प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी पर बोले विधानसभा अध्यक्ष…

बिलासपुर- राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में 14 मंत्री सहित प्रधानमंत्री किए गए अपशब्द पर प्रतिक्रिया आदि इसके अलावा उन्होंने राज्यपाल बनने की बात को अफवाह बताया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। न्यू सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने प्रदेश में 14 मंत्री बनाए जाने को लेकर दायर याचिका पर अपनी प्रतिक्रिया दी। डॉ. सिंह ने कहा कि “भारत के कई राज्यों में 14 मंत्री बनाए गए हैं। यदि छत्तीसगढ़ में भी ऐसा हुआ है तो इसमें कोई आपत्ति की बात नहीं है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।”डॉ. रमन सिंह ने बताया कि वे बिलासपुर में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं। यह पुस्तक एक राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के कर्मठ कार्यकर्ता द्वारा लिखी गई है, जिस पर वे व्याख्यान भी देंगे।

राजनीति में मर्यादा पर बात करते हुए डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा की और कहा कि “राजनीति में इस तरह की भाषा उचित नहीं है।महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने की अटकलों पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी कोई इच्छा नहीं है और वे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के रूप में बेहद संतुष्ट हैं।विधानसभा की कार्यशैली पर पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. सिंह ने कहा कि “छत्तीसगढ़ विधानसभा बहुत अच्छे ढंग से चल रही है। सदन में सभी वरिष्ठ नेताओं को समान अवसर दिया जाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles