बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना अंतर्गत केसला ग्राम पंचायत में रहने वाला संदीप कोसले अपने परिवार को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर अर्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए। पत्नी दो बच्चे और दूधमुंहे बच्चे को लेकर सड़क पर बैठा देख आने जाने वालों के बीच कौतूहल बढ़ गया। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि कुछ देर की समझाइश के बाद परिवार ने प्रदर्शन खत्म किया।
दरअसल संदीप कोसले का कहना है कि, उसके घर के बगल में उसके पिता और भाई का घर है जो आए दिन उसे परेशान करते रहते हैं। संदीप ने अपने पिता और भाई की शिकायत कई बार बिल्हा थाने में की, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उल्टा उसे ही डराया धमकाया जाता है। न्याय नहीं मिलने की वजह से उसे मजबूरन कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर बैठना पड़ा है। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के आश्वासन के बाद परिवार वालों ने प्रदर्शन पर विराम लगा।

