38.6 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

न्यू ईयर पर इस बार एसएसपी की सख्ती 31 दिसंबर की रात बिलासपुर रहेगा क्राइम फ्री और एक्सीडेंट फ्री

नए साल के जश्न को लेकर बिलासपुर पुलिस ने इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है। 31 दिसंबर की रात शहर को अपराध मुक्त और हादसा मुक्त बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों से लेकर डैम, रिसॉर्ट, होटल, बार और धार्मिक स्थलों तक कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान किया गया है। बिलासपुर पुलिस नए साल की रात को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 800 पुलिसकर्मी और 100 होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। हर थाना क्षेत्र में सेक्टर वाइज पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं, ताकि हर इलाके पर कड़ी नजर रखी जा सके।डायल 112 और मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस का लक्ष्य है कि किसी भी सूचना पर महज 5 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचा जाए। इसके लिए अतिरिक्त वाहन भी थानों को उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम रखा जा सके। 31 दिसंबर की शाम से लेकर 1 जनवरी की सुबह तक डैम, पिकनिक स्पॉट, रिसॉर्ट और होटल्स पर विशेष पहरा रहेगा। कोरी डैम, रतनपुर, ग्रामीण पर्यटन स्थल और शहर से बाहर के पिकनिक स्पॉट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे, इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड रडार का भी इस्तेमाल किया जाएगा।नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। सड़कों पर ब्रेथ एनालाइज़र से जांच, तेज रफ्तार वाहनों पर स्पीड रडार और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों के आसपास भी विशेष निगरानी टीम तैनात रहेगी।एसएसपी ने कहा कि हमारा उद्देश्य 31 दिसंबर को पूरी तरह क्राइम फ्री और एक्सीडेंट फ्री बनाना है। पूरे जिले में सेक्टर वाइज ड्यूटी लगाई गई है। अगर किसी होटल, रिसॉर्ट या बार में झगड़ा, मारपीट या अव्यवस्था होती है, तो सिर्फ हुड़दंग करने वालों पर नहीं, बल्कि संचालक और वहां के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। डीजे और शोर किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया। बिलासपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि नए साल के जश्न में खलल डालने वालों पर इस बार कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।आम नागरिकों से नियमों का पालन करने, सुरक्षित रहने और नए साल की शुरुआत शांति, अनुशासन और खुशियों के साथ करने की अपील की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles