Site icon Grand Gumber News

न्यू रेल क्लब ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य योगाभ्यास,एसईसीआर महाप्रबंधक की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे भारत में जगह-जगह योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां योग की महत्ता और इसके स्वास्थ्य लाभों पर जोर दिया गया। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) द्वारा 21 जून को न्यू रेल क्लब ऑडिटोरियम, बिलासपुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस विशेष अवसर पर एसईसीआर महाप्रबंधक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ योगासन कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में एसईसीआर जोन के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा बिलासपुर रेल मंडल के अधिकारी भी शामिल हुए। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास कराए।महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि योग न केवल शरीर को निरोग बनाता है बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपनी दिनचर्या में योग को नियमित रूप से शामिल करें। आयोजन में रेल कर्मचारियों की भागीदारी उत्साहजनक रही और पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Exit mobile version